पपीते के व्यंजन
पपीते के लड्डू पपीते के लड्डू जितने स्वादिष्ट होते हैं उतने ही पाचक एवं गुणकारी भी। प्रतिदिन प्रातः काल टहलने के बाद अथवा योगासन या व्यायाम करने के बाद इन लड्डुओं का सेवन करना चाहिए। विधि कच्चे पपीते को छीलकर कद्दूकस कर लें। कसे हुए पपीते को पानी से अच्छी तरह धोकर निचोड़ लें। इसमें 250 ग्राम भुना हुआ बेसन मिलाएं। अब कसे हुए पपीते तथा बेसन को कड़ाही में शुद्ध घी डालकर भूनें। इसमें पसंदीदा मेवा मिलाएं। अब इस बेसन व गूदे को चीनी की चाशनी में डाल दें। ठंडा होने पर इसके लड्डू बना लें। लाभ 1. इन लड्डुओं का सेवन करने से भूख अच्छी लगती है और पेट के कई प्रकार के रोग , विकार दूर होते हैं। 2. भोजन के बाद इन लड्डुओं का सेवन करने से पाचन - बढ़ती है। गुण पपीते के अचार के सेवन से पेट सम्बन्धी समस्त रोगों से लाभ मिलता है और अजीर्ण , अरुचि और मन्दाग्नि जैसे रोग नष्ट होते हैं। विधि दो बड़े कच्...